लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 46 नए मामले सामने आए, दो और लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:43 IST

Open in App

सिक्किम में शुक्रवार को 46 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 30,070 हो गए, जबकि दो और लोगों की मौत होने से हिमालयी राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 373 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि पूर्वी सिक्किम में सबसे अधिक 28 नए मामले सामने आए, इसके बाद पश्चिम सिक्किम में 14, दक्षिण सिक्किम में तीन और उत्तरी सिक्किम में एक मामला सामने आया। बुलेटिन के अनुसार, सिक्किम में अब 989 रोगियों का उपचार चल रहा है, जबकि अब तक 28,425 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और 283 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के रोगियों के ठीक होने की दर 95.4 प्रतिशत है। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक कोविड​​-19 के लिए 2.33 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से पिछले 24 घंटों में हुई 796 जांच शामिल है। संक्रमण दर 6.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल