लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड के 45, जम्मू कश्मीर में 134, हरियाणा में 23 और नगालैंड में तीन नए मामले

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 45 नए मरीज मिले जबकि जम्मू कश्मीर में 134 संक्रमितों की पुष्टि हुई और दो रोगियों ने दम तोड़ा। हरियाणा में कोविड के 23 नए मरीज मिले तथा दो की मौत हुई। वहीं नगालैंड में तीन नए मामले मिले और एक संक्रमित की मृत्यु की पुष्टि हुई।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि संक्रमण दर 0.9 फीसदी हो गई है। नए संक्रमितों की मिलने के बाद दिल्ली में कुल मामले 14,41,793 हो गए हैं तथा 14.16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उसमें बताया गया है कि दिल्ली में संक्रमण के कारण 25,100 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 407 है।

श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में कुल मामले 3,39,124 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 4500 पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि 134 में से 31 मामले जम्मू क्षेत्र से आए हैं तथा 103 मामले कश्मीर घाटी से मिले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की तादाद 1427 है जबकि 3,33,197 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा में कुल मामले 7,72,055 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 10,059 पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा में 205 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,61,768 हो गई है।

कोहिमा में एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में कुल मामले 32,161 पहुंच गए हैं तथा संक्रमण के कारण 700 लोगों की जान जा चुकी है।

नगालैंड में 92 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 30,301 मरीज़ संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग