लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 434 नये मरीज सामने आये

By भाषा | Updated: December 11, 2020 20:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 दिसंबर जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 434 नये मरीज सामने आने से इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,15,207 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 1,786 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नए मरीजों में जम्मू संभाग के 202 और कश्मीर के 232 लोग हैं।

उनके अनुसार सबसे अधिक 101 नये मामले जम्मू जिले में सामने आये जबकि श्रीनगर में यह संख्या 98 हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 422 और मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ ही इस केंद्रशासित प्रदेश में अबतक 1,08,572 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 4,849 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए मौत के 11 मामलों में से सात जम्मू क्षेत्र के जबकि चार कश्मीर के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: तुकाराम म्हात्रे ने बदलापुर के दानापुर वार्ड नंबर 1 में स्पष्ट जीत हासिल की, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति प्रचंड जीत की ओर, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, BMC चुनाव के लिए भी मंच तैयार ?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीटें खाली?, उच्च सदन में दिखेंगे पवन सिंह और रीना पासवान?, देखिए विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

क्रिकेटU19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने रचा इतिहास, यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra Local Body Election Result 2025: 286 नगर परिषद और नगर पंचायत पदों पर मतगणना जारी, देखिए महायुति 171 और MVA 46 सीट आगे

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति आगे, लेकिन 'राणे बनाम राणे' की लड़ाई में नितेश राणे को झटका, बीजेपी कंकावली हारी, शिंदे सेना की मालवन में जीत

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 133, शिवसेना और एनसीपी 46-34 सीटों पर आगे?, कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार का हाल

भारतJharkhand: कोयला खदान ढहने से फंसे 2 मजदूर, बचाव अभियान जारी