लाइव न्यूज़ :

एसजीपीसी का फैसला, गुरु साहब के शताब्दी समारोहों में प्रधानमंत्री मोदी को बुलावा नहीं, जानिए क्या है कारण

By बलवंत तक्षक | Updated: January 7, 2021 12:30 IST

केंद्रीय कृषि कानूनों की वजह से पंजाब के किसानों का खासा नुकसान हो रहा है. उसे देखते हुए इस बार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर पीएम मोदी को बतौर अतिथि आमंत्रित नहीं किया जा सकता.

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 1999 में खालसा पंथ के त्रि-शताब्दी समारोह से शुरू हुए शताब्दी समारोहों में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होते रहे हैं.सिखों के 9वें गुरु श्रीगुरु तेग बहादुर साहब जी के 400वें प्रकाश पर्व सहित अन्य शताब्दी समारोहों में प्रधानमंत्री को नहीं बुलाया जाएगा. बीबी जागीर कौर ने ही मोदी को सिरोपा देकर सम्मानित किया था.

चंडीगढ़ः  शिरोमणि गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने फैसला लिया है कि गुरु साहब के शताब्दी समारोहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता नहीं भेजा जाएगा. यह घोषणा एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद की.

ताजा निर्णय के तहत सिखों के 9वें गुरु श्रीगुरु तेग बहादुर साहब जी के 400वें प्रकाश पर्व सहित अन्य शताब्दी समारोहों में प्रधानमंत्री को नहीं बुलाया जाएगा. हालांकि इससे पूर्व वर्ष 1999 में खालसा पंथ के त्रि-शताब्दी समारोह से शुरू हुए शताब्दी समारोहों में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होते रहे हैं.

बीते वर्ष भी गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर एसजीपीसी की ओर से सुल्तानपुर लोधी में आयोजित समागम में प्रधानमंत्री शामिल हुए थे. वहां स्वयं बीबी जागीर कौर ने ही मोदी को सिरोपा देकर सम्मानित किया था. यह पहला अवसर होगा, जब प्रधानमंत्री गुरु साहब के शताब्दी समारोहों में आमंत्रित नहीं किए जाएंगे.

बता दें कि केंद्र सरकार ने भी श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के 400वें प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन के लिए 70 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है. करतापुर साहब कॉरिडोर खोलें बीबी जागीर कौर ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि गुरु द्वारा श्री करतारपुर साहब कॉरिडोर जल्द से जल्द खोला जाए.

उन्होंने कहा कि केंद्र को संगत की भावनाओं को समझना होगा. कॉरिडोर कोविड महामारी के कारण अस्थायी रूप से बंद किया गया था लेकिन अब हालात पहले से बेहतर हैं. देश के सभी धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में कॉरिडोर भी खोल दिया जाना चाहिए.

ननकाना साहब जाएगा जत्था श्री ननकाना साहब के शताब्दी समारोह पर श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान जाएगा. इस जत्थे में एसजीपीसी के सदस्य भी शामिल होंगे. गुरु द्वारा श्री ननकाना साहब में बड़ा समागम अयाोजित किया जाना है. इसी शताब्दी समारोह से जुड़ा समागम अमृतसर में भी होगा. एसजीपीसी और पंजाब सरकार मिलकर शताब्दी समारोह का आयोजन करेगी. धार्मिक समागम सिख पंथ की ओर से किए जाने हैं. इसके लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्दी ही तैयार कर ली जाएगी.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाबकिसान आंदोलनअमृतसरहरियाणादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष