लाइव न्यूज़ :

फसल बीमा को लेकर 400 से अधिक किसान पहुंचे गुजरात HC, रूपाणी सरकार को भेजा नोटिस  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 14:01 IST

जरात सरकार ने किसानों के लिये 700 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की, जिनकी राज्य में इस साल हुई अधिक बारिश के चलते फसल बर्बाद हो गई थी।

Open in App

साल 2017 में अत्यधिक बारिश होने की वजह से फसल खो चुके 400 से अधिक किसानों ने फसल बीमा को लेकर गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति बीडी करिया की पीठ ने राज्य सरकार और फसल बीमा कंपनी को नोटिस जारी किया है। मालूम हो कि इस साल गुजरात में बेमौसम बारिश की वजह से फसल बर्बाद हो गयी थी और राज्य सरकार ने किसानों के लिये 700 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। 

अहमदाबाद मिरर टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह याचिका धनजी दुधराजिया और 10 अन्य लोगों ने अपने वकील दीक्षा पांड्या के जरिए दायर की था।  उन्होंने कोर्ट को बताया कि 2017 से पहले बीमा कंपनी के साथ अपनी फसल का बीमा कराया है और इसके प्रीमियम का पूरा भुगतान किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में अत्यधिक बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब हो गईं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। जब उन्होंने बीमा कंपनी के सामने अपना दावा रखा, तो उन्होंने इसे पारित करने से इनकार कर दिया। 

मालूम हो कि गुजरात सरकार ने किसानों के लिये 700 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की जिनकी राज्य में इस साल हुई अधिक बारिश के चलते फसल बर्बाद हो गई थी। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि इस कदम से राज्य के चार लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। गुजरात में इस साल मॉनसून के आधिकारिक रूप से खत्म होने के बाद भी बारिश जारी रही जिसके चलते किसानों की फसल बर्बाद हो गई।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत