लाइव न्यूज़ :

चार साल मोदी सरकार: सुबह 4 बजे उठते हैं पीएम मोदी, जानें पूरी दिनचर्या

By स्वाति सिंह | Updated: May 27, 2018 14:03 IST

एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने बताया था कि वह रात 12 बजे बिस्तर पर जाते हैं और सुबह चार बजे ही उठ जाते हैं। इसके बाद वह योग, सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन करते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल चहेते स्टार बन गए हैं। आज का युवा भी पीएम मोदी को फॉलो करना चाहता है। युवाओं के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल भी आते होंगे की आखिर पीएम मोदी की दिनचर्या क्या है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह रात 12 बजे बिस्तर पर जाते हैं और सुबह चार बजे ही उठ जाते हैं। इसके बाद वह योग, सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन करते हैं।

ये भी पढ़ें: वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे इन 5 नेताओं को मोदी राज में बीजेपी ने किया किनारे

इसके साथ ही वह हर रोज सुबह अखबारों को स्कैन करते हैं और खबरों को पढ़ते हैं। बताया जाता है कि जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे वह केवल राज्य से संबंधित मुद्दों पर नजर रखते थे और गुजराती अखबारों को देखा करते थे, लेकिन अब वह सभी इंग्लिश और हिंदी के अखबारों को पढ़ते हैं।

पीएम मोदी चाय के शौकीन हैं तो वह अदरक वाली चाय पीते हैं। इसके अलावा उन्हें हल्का उबला और भुना हुई नाश्ता पसंद है। पीएम मोदी खाने के बहुत शौकीन हैं। हालांकि बावजूद इसके वह थोड़ा खाना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें गुजराती और दक्षिण भारतीय का खाना काफी पसंद है। इसके अवाला वह खिचड़ी, कढ़ी, उपमा और खाकरा कहना ज्यादा पसंद करते हैं। 

ये भी पढ़ें: महिलाओं को कितनी सुरक्षा दे पाई मोदी सरकार, ये रहा चार साल का कच्चा‌ चिट्ठा

पीएम नरेंद्र मोदी रोज दिन में 9 बजे ऑफिस पहुंच जाते हैं। इसके अलावा छुट्टी के दिनों में वह ज्यादातर जरूरी मीटिंग रेस कोर्स रोड वाले निवास पर होती है। कई बार तो वह मुलाकात करने वालों से अपने घर पर ही मिलते थे। इसके बाद पीएम मोदी रात का खाना घर पर ही खाते हैं। इस दौरान उन्हें टीवी देखना पसंद है। 

पीएम मोदी को अच्छा श्रोता भी माना जाता है। उन्हें अच्छे कपड़े और ब्रांडेड पेन रखना पसंद करते हैं। बताया जाता है कि पीएम धार्मिक हैं और आध्यात्मिक हैं। इसके अलावा कहा है कि पीएम मोदी पशु प्रेमी हैं। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर थे तब उनके कार्यालय में बहुत सी ऐसी तस्वीरें टंगी रहती थी जिसमें वह को कुत्तों को बिस्कुट खिलाते तो किसी तस्वीर में उनके साथ खेलते हुए नजर आए है। 

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप