लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सहित चार उच्च न्यायालयों को मिले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, खाली पड़े हैं पद

By भाषा | Updated: August 6, 2018 23:46 IST

चारों अदालतों में मुख्य न्यायाधीशों के पद या तो शीर्ष अदालत में उनकी नियुक्ति या अन्य उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने के कारण रिक्त हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अगस्तः उत्तराखंड, मद्रास, ओडिशा और बंबई उच्च न्यायालय में आज कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी। चारों अदालतों में मुख्य न्यायाधीशों के पद या तो शीर्ष अदालत में उनकी नियुक्ति या अन्य उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने के कारण रिक्त हुए हैं। विधि मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के बाद यहां रिक्ति हुई थी।

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के. एस. झावेरी को ओडिशा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। झावेरी के पदभार संभालने तक अदालत के वरिष्ठतम न्यायाधीश इन्द्रजीत महंती कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहेंगे।

मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति विजया के. टाहिलरमानी के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालने तक न्यायमूर्ति एच. जी. रमेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे। न्यायमूर्ति टाहिलरमानी फिलहाल बंबई उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किये जाने के कारण यह जगह रिक्त हुई है।

न्यायमूर्ति टाहिलरमानी को मद्रास उच्च न्यायालय भेजे जाने के कारण फिलहाल न्यायमूर्ति नरेश एच. पाटिल बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :हाई कोर्टउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील