लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कर्मचारियों को अब सप्ताह में सिर्फ 4 दिन करना होगा काम?, मोदी सरकार ने इस सवाल पर दिया ये जवाब 

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2021 12:38 IST

चौथे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काम के घंटे और छुट्टियां पहले से ही तय हैं। वर्तमान समय में उसका ही पालन किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में काम के घंटे व सप्ताहिक छुट्टी पर केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने संसद में लिखित जानकारी दी है।सरकार की यह प्रतिक्रिया उन केंद्रीय कर्मचारियों को झटका देने वाली हो सकती है, जो सप्ताह में 4 दिन काम करने की बात सोच रहे थे।

नई दिल्ली: सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर सरकार द्वारा कुछ अहम फैसले जल्द ही लेने की संभावना है। लेकिन, इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने साफ किया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के सप्ताह में 4 दिन काम के प्रणाली को लागू करने की कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

डीएनए इंडिया के मुताबिक, लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने संसद में इस बात की लिखित जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय सरकार के विभागों में सप्ताह में 4 दिन काम करने वाले नियम को लागू करने को लेकर कोई प्रस्ताव सरकार के एजेंडे में शामिल नहीं है।

संसद को दी गई जानकारी में केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने स्पष्ट किया है कि सप्ताह में 4 दिन या सप्ताह में 40 घंटे काम करने वाले किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।

केंद्र सरकार के कर्मचारी पहले की तरह काम करते रहेंगे

इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारी पहले की तरह काम करते रहेंगे। अभी न तो उनकी साप्ताहिक छुट्टियां और न ही उनके काम के घंटे बदलने वाले हैं।

मंत्री ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पूर्व के वेतन आयोग द्वारा साप्ताहिक अवकाश, छुट्टी और काम के घंटे तय किए गए हैं और वे यथावत जारी रहेंगे। सरकार की यह प्रतिक्रिया उन केंद्रीय कर्मचारियों को झटका देने वाली हो सकती है, जो सप्ताह में 4 दिन काम व 3 दिन आराम की बात सोच रहे थे।

चौथे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काम के घंटे

बता दें कि चौथे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काम के घंटे और छुट्टियां तय हैं। सातवें वेतन आयोग में उन्हीं सिफारिशों को सामने रखा गया है, जिनके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को अब सप्ताह में 5 दिन और रोजाना 8.5 घंटे काम करना पड़ता है।

इस तरह 5 दिनों में कुल 42.5 घंटे काम करना होता है। ऐसी खबरें थीं कि काम के घंटे 42 से घटाकर 40 तक किए जा सकते हैं, लेकिन वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार इस एजेंडे पर कोई अमल नहीं कर रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसातवां वेतन आयोगसंतोष कुमार गंगवार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज