लाइव न्यूज़ :

संसदीय समितियों की बैठक से नदारद रहने वाले सांसदों में 36 फीसदी बीजेपी के, जानें बाकी पार्टियों का हाल

By शीलेष शर्मा | Updated: March 10, 2020 09:26 IST

सरकार ने अनौपचारिक तौर पर यह आंकड़े तो उपलब्ध करा दिए लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया कि सत्तारूढ़ दल जिसके 36 फीसदी सांसद विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य हैं, आखिर वे कौन हैं?

Open in App

नई दिल्ली:  संसद की आठ कमेटियों में भाजपा के 109 सांसदों के नाम शामिल है. जबकि कांग्रेस के 33, तृणमूल कांग्रेस के 14, सपा के 4, अन्नाद्रमुक के 3 और अन्य दलों के 80 सांसद शामिल है. भाजपा के 36 फीसदी ऐसे सांसद है जिन्होंने आज तक किसी संसदीय समिति की बैठक में कोई हिस्सा नहीं लिया. अन्य दलों में कांग्रेस 15 फीसदी, तृणमूल कांग्रेस 57 फीसदी और अन्य दलों के 55 फीसदी सांसद शामिल है.

सरकार ने अनौपचारिक तौर पर यह आंकड़े तो उपलब्ध करा दिए लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया कि सत्तारूढ़ दल जिसके 36 फीसदी सांसद विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य हैं, आखिर वे कौन है. सरकार उन सभी नामों का खुलासा क्यों नहीं करना चाहती.

प्रमुख रुप से जिन सांसदों के नाम सामने आए है उन्हें असदुद्दीन ओवैसी, नकुल नाथ, राजीव सिंह, सुमनलता अमरीश, मिमी चक्र वर्ती, एस.जगदरकक्षन, वाय.एस. अविनाश रेड्डी, राजीव प्रताप रूढ़ी ,सुखवीर सिंह बादल और अनंत कुमार हेगड़े यह सभी लोकसभा के सदस्य है.

राज्यसभा से जिन सांसदों के नाम सामने आए हैं उनमें सतीशचंद्र मिश्रा, डेरेक ओ ब्रायन, आर.सी.पी. सिंह, माजिद मेनन, एस.आर. बालसुब्रमण्यम,शशिकला पुष्पा रामस्वामी, वंदना चव्हाण, सोनल मानसिंह, अनिल बलूनी, वीरेंद्र कुमार, रूपा गांगुली, कहकशां परवीन, डी. श्रीनिवास, जे.के. मनी,परीमल नाथवानी, के नाम प्रमुख है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असदुद्दीन ओवैसीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण