लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले, 375 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 10:51 IST

Open in App

देश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 375 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,33,964 पर पहुंच गयी। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है तथा संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं स्वस्थ होने की दर 97.54 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,265 की कमी आयी है। संक्रमण की दैनिक दर दो प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 26 दिनों में यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 57 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। कोविड-19 का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 17,21,205 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 50,45,76,158 पर पहुंच गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 57.61 करोड़ खुराक दी गयी है। भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब OTT प्लेटफॉर्म पर तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नियम

भारतMonkeypox: मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए दिशा-निर्देश

भारतगृह मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल देशों में काम करने वाले मानवाधिकार एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया

भारतमहाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर ने सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी का ब्योरा मांगा, हनुमान चालीसा विवाद के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी