लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में कोविड-19 के 342 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 12:31 IST

Open in App

ईटानगर, 29 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 342 नए मामले आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 47,142 पर पहुंच गयी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने कहा कि पिछले दो दिनों में अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और मरीजों की मौत होने से कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 224 हो गयी।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 109 नए मामले आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरी में 48, ईस्ट सियांग में 23, वेस्ट कामेंग में 22, पापुमपारे में 14 और लोहित, अपर सुबनसिरी तथा लोअर दिबांग वैली में 13-13 मामले आए। बाकी के नए मामले कई अन्य जिलों से आए।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 325 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए जिससे पूर्वोत्तर राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 42,617 हो गयी है। राज्य में अभी 4,301 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं।

जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कोविड-19 के लिए 9,21,482 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से 6,647 नमूनों की जांच बुधवार को की गयी और संक्रमण दर 5.14 प्रतिशत दर्ज की गयी।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अभी तक 8,41,256 लोगों ने कोविड-19 टीके की खुराक ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?