लाइव न्यूज़ :

घने कोहरे और शीत लहर के कारण 32 ट्रेनों की आवाजाही में देरी, यहां चेक करें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 7, 2023 08:06 IST

न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस रहने या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से कम रहने पर "भीषण" शीतलहर की घोषणा की जाती है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 32 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।देश के उत्तर और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में शनिवार को कहीं घने और कहीं बहुत घने कोहरे की चादर छाई हुई है।दृश्यता घटने के कारण इन क्षेत्रों में ट्रेनों के आवागमन में भी देरी हुई है।

नई दिल्ली: शीत लहर की मौजूदा स्थिति के कारण उत्तर और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है जबकि दृश्यता कम होने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस और दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस सहित 32 ट्रेनें कई घंटे की देरी से चलीं। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार से गुजरने वाली दर्जन भर ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा लेट है। पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा तो वहीं गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े तीन लेट चल रही है। इसी तरह ऐसी कई ट्रेनें हैं जोकि अपने अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

देश के उत्तर और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में शनिवार को कहीं घने और कहीं बहुत घने कोहरे की चादर छाई हुई है। दृश्यता घटने के कारण इन क्षेत्रों में ट्रेनों के आवागमन में भी देरी हुई है। कई कस्बों और शहरों में तापमान में गिरावट के साथ क्षेत्र में भीषण शीत लहर चली। दिल्ली में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता काफी कम है।

टॅग्स :कोहराविंटरRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?