लाइव न्यूज़ :

बंगाल में अगले साल मार्च तक 32 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी: ममता

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:01 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जून पश्चिम बंगाल सरकार अगले साल मार्च तक उच्च प्राथमिक और प्राथमिक स्तर के 32 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यह घोषणा की।

बनर्जी ने कहा कि उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 5-8) में कम से कम 14,000 रिक्तियों और प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-4) में 10,500 रिक्तियों को भरने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले पूरी हो जाएगी। मार्च 2022 तक प्राथमिक शिक्षकों के लगभग 7,500 और पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''अगले साल मार्च तक करीब 32 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।'' उन्होंने कहा कि नियुक्तियां मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएंगी और किसी लॉबिंग की जरूरत नहीं होगी।

बनर्जी ने कहा, ''जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है वे नौकरी के लिए पात्र हैं। अदालती मामलों के कारण नियुक्तियां अटकी हुई थीं।''

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने फरवरी में प्राथमिक शिक्षकों के लिए भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था। यह आदेश नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिकाओं के बाद पारित किया गया था, जिन्होंने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची में उनका नाम नहीं आने के बाद विसंगतियों का आरोप लगाया था।

उच्च न्यायालय ने बाद में पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएसएससी) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि योग्य उम्मीदवारों को नहीं छोड़ा जाए और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुरू में आयोग को 10 मई तक साक्षात्कार सूची प्रकाशित करने के लिए कहा था। बाद में न्यायालय को कोविड महामारी को देखते हुए उन्हें कुछ और समय दिया था।

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अगस्त 2015 में आयोजित की गई थी और परिणाम सितंबर 2016 में घोषित किए गए थे। साक्षात्कार के परिणाम अगस्त 2019 में जारी किए गए थे। इन परीक्षाओं में लगभग पांच लाख अभ्यार्थी बैठे थे। पिछले साल दिसंबर में बनर्जी ने घोषणा की थी कि प्राथमिक स्तर पर 16,500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है