लाइव न्यूज़ :

आंधी-तूफान से राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में तबाही,  37 लोगों की मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2019 10:22 IST

पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भीषण तूफान और बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 135 अन्य लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में में 9 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हैं। गुजरात में 9 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अहमदाबाद, राजकोट, बनासकांठा, पाटन, महेसाना, साबरकांठा, आणंद, खेड़ा में ज्यादा तबाही हुई है। 

देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से अभी तक तकरीबन 31 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें मध्य प्रदेश में 16 लोगों की, राज्यस्थान में 9 लोगों की और गुजरात में भी 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मणिपुर में भी 3 महिलाओं की मौत हो गई है।  

मौसम विभाग के मुताबकि, यूपी,बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में पिछले दिनों काले बादलों के साथ बारिश हुई और कई राज्यों में ओले भी पड़े हैं। 

मध्य प्रदेश में राजगढ़, रतलाम और सीहोर जिले के लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में में 9 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उदयपुर और झालावाड़ में हुई है। झालावाड़ में 4 मौतें हुई हैं जबकि उदयपुर में बिजली के 800 पोल और 70 ट्रांसफार्मर गिर गए। 

गुजरात में 9 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अहमदाबाद, राजकोट, बनासकांठा, पाटन, महेसाना, साबरकांठा, आणंद, खेड़ा में ज्यादा तबाही हुई है। 

पाकिस्तान में आंधी, तूफान के कारण 39 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भीषण तूफान और बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 135 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया रपटों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। पछुआ हवाओं के चलते आयी भारी बारिश एवं तूफान से सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। 

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि खैबर-पख्तूनवा में 13, बलूचिस्तान में 11, पंजाब में 10 और सिंध में पांच लोगों की मौत हुई है। ‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक देश के पश्चिमी, मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशगुजरातराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत