लाइव न्यूज़ :

उल्फा(आई) के तीन उग्रवादियों ने असम में आत्मसमर्पण किया: पुलिस

By भाषा | Updated: May 16, 2019 12:33 IST

उग्रवादियों ने एके-81, एके-56 और एचके-33 राइफलें, नौ मैगजीन, दो हथगोले और 425 गोलियां भी पुलिस को सौंपीं। तीनों उग्रवादियों की पहचान बुलबुल मोरन उर्फ टाइगर असोम, बिनंदा दोहुतिया उर्फ स्वदेश असोम तथा चंद्रकांता बोरगोहाईं उर्फ तिपांग असोम के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना के आधार पर असम पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के दल ने मंगलवार को तरानी रिजर्व फॉरेस्ट में एक अभियान चलाया था।पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को हथियार छोड़ने के लिए समझाया। इसके बाद उल्फा-आई के उग्रवादियों ने हथियार और गोला बारूद के जखीरे सहित आत्मसमर्पण कर दिया।’’

एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन उग्रवादियों ने असम के तिनसुकिया जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक डॉ कुलाधार साइकिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में से एक उग्रवादी बोरडुमसा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी भास्कर कलीता की हत्या में शामिल था। ऐसी सूचना मिली थी कि यूएलएफए-आई के सदस्यों ने ऊपरी असम में खास गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत-म्यांमा सीमा पार की है।

सूचना के आधार पर असम पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के दल ने मंगलवार को तरानी रिजर्व फॉरेस्ट में एक अभियान चलाया था। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को हथियार छोड़ने के लिए समझाया। इसके बाद उल्फा-आई के उग्रवादियों ने हथियार और गोला बारूद के जखीरे सहित आत्मसमर्पण कर दिया।’’

उग्रवादियों ने एके-81, एके-56 और एचके-33 राइफलें, नौ मैगजीन, दो हथगोले और 425 गोलियां भी पुलिस को सौंपीं। तीनों उग्रवादियों की पहचान बुलबुल मोरन उर्फ टाइगर असोम, बिनंदा दोहुतिया उर्फ स्वदेश असोम तथा चंद्रकांता बोरगोहाईं उर्फ तिपांग असोम के रूप में की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बुधवार को बताया कि मोरान पुलिस अधिकारी कलीता की हत्या में कथित तौर पर शामिल था। 

टॅग्स :असमइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी