लाइव न्यूज़ :

गुजरात में नाबालिग छात्रों पर हमला करने के आरोप में तीन मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: April 29, 2025 23:13 IST

गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांतिज कस्बे में पुलिस ने कुछ नाबालिग विद्यार्थियों की मामूली बातों पर पिटाई करने और उन्हें परिसर से बाहर नहीं निकलने देने के आरोप में तीन मदरसा शिक्षकों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में नाबालिग छात्रों पर हमला करने के आरोप में तीन मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांतिज कस्बे में पुलिस ने कुछ नाबालिग विद्यार्थियों की मामूली बातों पर पिटाई करने और उन्हें परिसर से बाहर नहीं निकलने देने के आरोप में तीन मदरसा शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक ए के पटेल ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब सोमवार को मदरसे के आठ छात्र भाग निकले और उन्होंने उदयपुर जाने वाली ट्रेन के यात्रियों से मदद मांगी। उन्होंने कहा, "शिकायत के आधार पर प्रांतिज पुलिस ने तीन मदरसा शिक्षकों के खिलाफ नाबालिग छात्रों की पिटाई करने और उन्हें परिसर में बंद रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

नाबालिग छात्रों ने हमें बताया कि उन्हें मामूली कारणों से पीटा गया और उन्हें परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।" तीनों आरोपियों की पहचान प्रांतिज स्थित जामिया दारुल एहसान वक्फ मदरसा के मुफ्ती यूसुफ, मौलवी मोहम्मद अनस मेमन और मौलवी मोहम्मद फहाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनपर मारपीट, गलत तरीके से बंधक बनाने तथा किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, 16 वर्षीय शिकायतकर्ता और इस मदरसे के 31 अन्य नाबालिग छात्र मूल रूप से बिहार के हैं। उन्हें 13 अप्रैल को यूनुस ट्रेन से यहां लाया था।

टॅग्स :गुजरातभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो