लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के तीन फोटो पत्रकारों को 2020 का पुलित्जर पुरस्कार, राहुल गांधी ने दी बधाई, आप लोगों ने हमें गौरवान्वित किया

By भाषा | Updated: May 5, 2020 20:01 IST

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद स्थितियों को अपने कैमरे से लोगों तक पहुंचाने के लिए जम्मू और कश्मीर निवासी यासीन डार, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट कर कहा, ‘‘डार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को जम्मू-कश्मीर में जिंदगी की असरदार तस्वीरें खींचने पर पुलित्जर पुरस्कार जीतने के लिए बधाई।तीनों फोटो पत्रकारों ने पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद, क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान की गई अपनी फोटोग्राफी के लिए यह पुरस्कार जीता है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने, 2020 का पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले, जम्मू-कश्मीर के तीन फोटो पत्रकारों को बधाई दी है।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘डार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को जम्मू-कश्मीर में जिंदगी की असरदार तस्वीरें खींचने पर पुलित्जर पुरस्कार जीतने के लिए बधाई। आप लोगों ने हमें गौरवान्वित किया है।’’ गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि इन तीनों फोटो पत्रकारों ने पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद, क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान की गई अपनी फोटोग्राफी के लिए यह पुरस्कार जीता है। पुलित्जर पुरस्कार, पत्रकारिता के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।

जम्मू-कश्मीर के तीन फोटो पत्रकारों को मिला 2020 का पुलित्जर पुरस्कार

जम्मू-कश्मीर के तीन फोटो पत्रकारों को पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने के बाद क्षेत्र में जारी बंद के दौरान सराहनीय काम करने के लिए ‘फीचर फोटोग्राफी’ श्रेणी में 2020 के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एसोसिएट प्रेस (एपी) के तीन फोटो पत्रकार मुख्तार खान, यासीन डार और चन्नी आनंद सोमवार रात घोषित पुलित्जर पुरस्कार हासिल करने वाले लोगों की सूची में शुमार हैं। खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं अपने जीवनकाल में इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता ... मेरे दोनों परिवार (घर और एपी) के बिना यह संभव नहीं हो सकता था।' पुरस्कारों की घोषणा होने के तुरंत बाद खान ने ट्वीट किया, '' प्रिय साथियों और दोस्तों, मैं केवल आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं और यह पुरस्कार हमारे लिए सम्मान की बात है।''

खान की तरह ही श्रीनगर से आने वाले डार ने कहा, 'मैं हमेशा ही हमारे साथ खड़े रहने के लिए आपको शुक्रिया कहना चाहूंगा। यह सम्मान हमारी कल्पना से भी कहीं अधिक बढ़कर है। यह सम्मान पाकर अभिभूत हूं।' नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों के लिए यह साल मुश्किल रहा और पिछले 30 साल को देखते हुए यह कह पाना आसान नहीं है। यासिन डार, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं।’

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी फोटो पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा , ‘‘ अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान को गैरकानूनी तरीके से हटाए जाने के बाद कश्मीर में उत्पन्न हुए मानवीय संकट को तस्वीरों में उतारने के लिए यासिन डार, मुख्तार खान को बधाई। कमाल है कि हमारे पत्रकारों को विदेश में सम्मान मिल रहा है जबकि अपने ही घर में निर्दयी कानून के तहत उन्हें दंडित किया जाता है।’’ उन्होंने यह ट्वीट अपनी मां महबूबा के अकाउंट से किया। वरिष्ठ पत्रकार युसूफ जमील ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश के पत्रकारों के लिए यह गर्व की बात है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील