लाइव न्यूज़ :

क्या हम पिज्जा डिलीवरी कर रहे हैं या विधेयक पारित कर रहे हैं?, तीन दिन में तीन बिल पासः डेरेक

By भाषा | Updated: July 31, 2019 17:57 IST

तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने मंगलवार को कहा था कि जिस तरीके से विधेयक पारित हो रहे हैं वह ‘‘संसद का मजाक’’ बनाना है और सरकार द्वारा विपक्ष की ‘‘आवाज दबाना’’ है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘संसद विधेयकों की जांच- परख करता है। यह चार्ट इस सत्र को ध्वस्त किए जाने का वर्णन करता है। क्या हम पिज्जा आपूर्ति कर रहे हैं या विधेयक पारित कर रहे हैं?’’

Open in App
ठळक मुद्देजल्दबाजी में विधेयक पारित होने पर डेरेक ओब्रायन ने पूछा : क्या हम पिज्जा पहुंचा रहे हैं।ब्रायन ने एक चार्ट भी पेश किया जिसमें दिखाया गया है कि 2004-2009 के दौरान संसद के कुल 60 फीसदी विधेयकों की जांच- परख हुई।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने संसद सत्र के दौरान जल्दबाजी में पारित किए जा रहे विधेयकों को लेकर बुधवार को सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि क्या हम पिज्जा पहुंचा रहे हैं या फिर विधेयक पारित कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने मंगलवार को कहा था कि जिस तरीके से विधेयक पारित हो रहे हैं वह ‘‘संसद का मजाक’’ बनाना है और सरकार द्वारा विपक्ष की ‘‘आवाज दबाना’’ है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘संसद विधेयकों की जांच- परख करता है। यह चार्ट इस सत्र को ध्वस्त किए जाने का वर्णन करता है। क्या हम पिज्जा आपूर्ति कर रहे हैं या विधेयक पारित कर रहे हैं?’’

ओ’ ब्रायन ने एक चार्ट भी पेश किया जिसमें दिखाया गया है कि 2004-2009 के दौरान संसद के कुल 60 फीसदी विधेयकों की जांच- परख हुई, 2009-2014 के दौरान यह 71 फीसदी हो गई लेकिन 2014- 2019 के दौरान यह आंकड़ा घटकर 26 फीसदी रह गया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान लोकसभा में 18 विधेयक पारित हुए और केवल एक की जांच- परख हुई जिससे यह आंकड़ा घटकर पांच फीसदी रह गया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रममता बनर्जीटीएमसीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप