लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय और जवाहर नवोदय विद्यालयों में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 21:44 IST

केंद्रीय विद्यालयों में अब सिर्फ सामान्य वर्ग के गरीबों को छोड़कर एससी, एसटी और ओबीसी सभी को प्रवेश में आरक्षण का लाभ मिलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए 27 फीसदी सीट आरक्षित करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान शैक्षणिक सत्र का लगभग आधा वक्‍त बीत जाने की वजह से इसे अगले साल से लागू किया जाएगा। इससे पहले इस प्रस्ताव पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भी सहमति दे चुका है।

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग को खुशखबरी दी है। देश भर के केंद्रीय और जवाहर नवोदय विद्यालयों में ओबीसी छात्रों को भी आरक्षण दिया जाएगा। 

इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालयों में अब सिर्फ सामान्य वर्ग के गरीबों को छोड़कर एससी, एसटी और ओबीसी सभी को प्रवेश में आरक्षण का लाभ मिलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए 27 फीसदी सीट आरक्षित करने का फैसला किया है। 

ये फैसला अगले अकादमिक सत्र से दोनों विद्यालयों में लागू हो जाएगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र का लगभग आधा वक्‍त बीत जाने की वजह से इसे अगले साल से लागू किया जाएगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि ओबीसी आरक्षण भी अन्य आरक्षणों की तरह सिर्फ पहली कक्षा में होने वाले प्रवेशों पर लागू होगा। 

इससे पहले इस प्रस्ताव पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भी सहमति दे चुका है। माना जा रहा है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय जल्द ही सामान्य वर्ग के गरीबों को भी आरक्षण देने पर विचार करेगा। बता दें कि सामान्य वर्ग के गरीबों को मौजूदा मोदी सरकार ने ही दस फीसद आरक्षण का फैसला लिया था। फिलहाल इसका लाभ उन्हें उच्च शैक्षणिक संस्थानों सहित सरकारी नौकरियों में मिल रहा है।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीएससी-एसटी एक्टअमित शाहरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया