लाइव न्यूज़ :

इंडिया गेट पर 25 वर्षीय युवक ने किया आत्मदाह, 90 फीसदी तक झुलसाः पुलिस

By भाषा | Updated: December 18, 2019 20:41 IST

पुलिस ने बताया कि युवक ने प्रदर्शनों के संबंध में आत्मदाह नहीं किया। उसकी पहचान कार्तिक माहेर के रूप में की गई है। पुलिस उपायुक्त एश सिंघल ने कहा, ‘‘उसके भाई ने हमें बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।’’ अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, माहेर की हालत गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना इंडिया गेट मैदान में हुई जहां प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, माहेर की हालत गंभीर है।

दिल्ली में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगा ली और डॉक्टरों ने बताया कि वह 90 फीसदी तक झुलस गया है। यह घटना इंडिया गेट मैदान में हुई जहां प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि युवक ने प्रदर्शनों के संबंध में आत्मदाह नहीं किया। उसकी पहचान कार्तिक माहेर के रूप में की गई है। पुलिस उपायुक्त एश सिंघल ने कहा, ‘‘उसके भाई ने हमें बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।’’ अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, माहेर की हालत गंभीर है।

आरएमएल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने कहा, ‘‘युवक करीब 90 फीसदी तक झुलस गया है और वह बेहोश है। उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया है और डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। उसकी हालत गंभीर है।’’

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि माहेर के आत्मदाह करने की घटना का संबंध संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से नहीं है। उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019मोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?