लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 25 नए मामले

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:47 IST

Open in App

रायपुर, नौ सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 25 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,04,797 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं छह लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 25 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से एक, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से चार, बालोद से एक, बलौदाबाजार से दो, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से दो, कोरबा से तीन, जांजगीर-चांपा से एक, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, जशपुर से एक, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से तीन और कांकेर से दो मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,797 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,843 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 396 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,558 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,894 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र