लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की जेलों में हैं जम्मू कश्मीर के 234 कैदी

By भाषा | Updated: December 4, 2019 20:07 IST

2018 में जम्मू कश्मीर की जेलों में 2728 कैदी थे जबकि हरियाणा की जेलों में 41 लोग बंद थे। इन कैदियों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें पांच अगस्त को केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर, 2019 तक जम्मू कश्मीर की जेलों में 3248 लोग बंद थे उत्तर प्रदेश में 234 और हरियाणा में 27 कैदी बंद थे।

सरकार ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के 234 कैदी उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद हैं। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एमपी वीरेंद्र कुमार के एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नवंबर, 2019 तक जम्मू कश्मीर की जेलों में 3248 लोग बंद थे जबकि उत्तर प्रदेश में 234 और हरियाणा में 27 कैदी बंद थे।

रेड्डी ने बताया कि 2018 में जम्मू कश्मीर की जेलों में 2728 कैदी थे जबकि हरियाणा की जेलों में 41 लोग बंद थे। इन कैदियों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें पांच अगस्त को केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने सूचित किया है कि शांति भंग करने और राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों से जुड़े अपराधों को रोकने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कश्मीर घाटी में चार अगस्त से 5161 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 609 लोगों को एहतियाती हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेशहरियाणाधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए