लाइव न्यूज़ :

वीडियो: भारत में कैद 22 पाकिस्तानी रिहा, कैदियों में सबसे ज्यादा मछुआरें, अटारी-वाघा बॉर्डर से ऐसे गए अपने देश

By आजाद खान | Updated: May 20, 2023 09:32 IST

इन 22 पाकिस्तानी कैदियों के रिहाई पर बोलते हुए अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा अटारी-वाघा सीमा पर संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन 22 कैदियों में से नौ मछुआरे गुजरात की कच्छ जेल से, 10 अमृतसर केंद्रीय कारागार से और तीन अन्य जेलों से यहां लाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने 22 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया है। इन कैदियों की रिहाई अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते से हुई है। ऐसे में जिन कैदियों को रिहा किया गया है उन में मछुआरों की संख्या ज्यादा है।

चंड़ीगढ़:   भारत सरकार द्वारा पंजाब के अटारी-वाघा सीमा पर 22 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया है। उनकी सजा पूरे होने के बाद उनको रिहा किया गया है। ऐसे में जब वे रिहा हो रहे है उस समय का एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में उनके कागजात को चेक करते और उन्हें पाकिस्तान के सीमा में घूसते हुए देखा जा रहा है। 

बता दें कि इन कैदियों को भारत के अलग-अलग हिस्सों से यहां लाया गया है और फिर उन्हें उनके देश वापस भेजा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि जिन लोगों को रिहा किया गया है उनमें मछुआरों की संख्या काफी ज्यादा है। इन मछुआरों को गुजरात की कच्छ जेल से यहां लाया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि वाघा बार्डर पर भारत और पाकिस्तान के सेना मौजूद हैं। इस दौरान वहां कुछ लोग लाइन में लगे अपनी पहचान बता रहे है। ऐसे में जब उनके कागजात सही से चेक कर लिया गया और उनकी पहचान भी पूरी कर ली गई तब एक-एक कैदियों को पाकिस्तान के सीमा में प्रवेश करने को कहा गया। 

इस हालत में जब वे पाकिस्तान में घुस रहे है तो वहां भी इनकी पहचान की पुष्टी की जा रही है और उनके कागजात को चेक किया जा रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि सब कुछ सही होने के बाद ही उन्हें सीमा से अंदर जाने दिया जा रहा है। इन सब के बीच दोनों देशों के एक-एक जवान को कुछ कागजात को लेकर चर्चा भी करते हुए देखा गया है। 

वाघा बार्डर से 22 पाकिस्तानों को भेजा गया उनका देश

भारत सरकार ने शुक्रवार को सजा पूरी होने के बाद 22 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। मामले में बोलते हुए अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा अटारी-वाघा सीमा पर संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी को दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा जारी किए गए ‘आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र’ के आधार पर पाकिस्तान भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय उनमें से किसी के पास किसी भी तरह के यात्रा दस्तावेज नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि इन 22 कैदियों में से नौ मछुआरे गुजरात की कच्छ जेल से, 10 अमृतसर केंद्रीय कारागार से और तीन अन्य जेलों से यहां लाए गए। उन्होंने बताया कि मछुआरों को भारतीय नौसेना ने पकड़ा था। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :अमृतसरभारतपाकिस्तानगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील