लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 22 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद, मुठभेड़ जारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 20, 2025 14:19 IST

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया और 22 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनकाउंटर में डीआरजी का एक जवान शहीद, 22 नक्सलियों के शव बरामदगुरुवार सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार गोलीबारी की सूचना मिली थीपुलिस के अनुसार, मुठभेड़ और तलाशी अभियान अभी भी जारी है

रायपुर: गुरुवार को छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया और 22 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। माओवादी विरोधी अभियान के तहत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती इलाकों में गंगालूर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक संयुक्त टीम तैनात की गई थी। 

गुरुवार सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार गोलीबारी की सूचना मिली थी। मुठभेड़ स्थल पर 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। बीजापुर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है, जबकि मुठभेड़ और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अन्य स्थान पर गोलीबारी के बाद चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक टीम उस समय बाल-बाल बच गई, जब छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने गुरुवार सुबह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट किया।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में सुरक्षाकर्मियों को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन एक अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए इलाके से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और छत्तीसगढ़ पुलिस डीआरजी का संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान चला रहा था

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार यादव ने संवाददाताओं को बताया, "बीजापुर जिले में सत्रह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली प्रतिबंधित माओवादी संगठन की गंगालूर क्षेत्र समिति में विभिन्न पदों पर सक्रिय थे।"

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया