लाइव न्यूज़ :

टू प्लस टू वार्ता: अमेरिका विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ दिल्ली पहुंचे, ट्वीट कर कही ये बात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2020 15:27 IST

विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और उनकी पत्नी सुसान पॉम्पियो दिल्ली पहुंच गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो कल तीसरे भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों के साथ-साथ सहयोग बढ़ाने पर केन्द्रित होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ मंगलवार को 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक करेंगे। बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत का चीन के साथ सीमा पर गतिरोध जारी है और इस मुद्दे पर चर्चा होने की भी उम्मीद है।

नई दिल्लीः अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और उनकी पत्नी सुसान पॉम्पियो दिल्ली पहुंच गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो कल तीसरे भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे।

बैठक के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों के साथ-साथ सहयोग बढ़ाने पर केन्द्रित होने की उम्मीद है। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ मंगलवार को 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों के साथ-साथ प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत का चीन के साथ सीमा पर गतिरोध जारी है और इस मुद्दे पर चर्चा होने की भी उम्मीद है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दो प्रमुख अधिकारी अपने भारतीय समकक्षों जयशंकर और सिंह के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पोम्पिओ और एस्पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भी मुलाकात करेंगे।

अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों में, भारत के साथ सीमा गतिरोध, दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य मुखरता और बीजिंग द्वारा हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को संभालने के तरीके सहित कई विवादास्पद मुद्दों को लेकर चीन पर हमले तेज किए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच दिल्ली में होने वाली तीसरी 2+2 वार्ता में द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया की मेरी यात्रा शुरू हुई। स्वतंत्र, मजबूत और समृद्ध राष्ट्रों से बने मुक्त और खुले भारत प्रशांत के लिए साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के खातिर हमारे भागीदारों से जुड़ने के अवसर के लिए आभारी हूं।"

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीनशी जिनपिंगराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया