लाइव न्यूज़ :

21 Sainik School: अब देश भर में खुलेंगे 21 नए सैनिक स्कूल, ‘‘साझेदारी मोड’’ में रक्षा मंत्रालय ने स्कूलों की स्थापना की दी मंजूरी

By भाषा | Updated: March 27, 2022 08:57 IST

आपको बता दें कि बयान में कहा गया, ‘‘मौजूदा सैनिक स्कूल के विपरीत, जो विशुद्ध रूप से आवासीय प्रकृति के हैं, 7 नए सैनिक स्कूल डे स्कूल हैं और ऐसे 14 नए अनुमोदित स्कूल में आवासीय व्यवस्था है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय ने 21 नए सैनिक स्कूल की स्थापना की मंजूरी दे दी है।इन स्कूल की स्थापना गैर सरकारी संगठनों, निजी विद्यालयों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में होगी। इन नए सैनिक स्कूल के लिए शैक्षणिक सत्र मई 2022 के पहले सप्ताह में आरंभ होने की संभावना है।

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने गैर सरकारी संगठनों, निजी विद्यालयों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 21 नए सैनिक स्कूल की स्थापना को मंजूरी दे दी है। नए स्कूल ‘‘साझेदारी मोड’’ में देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल को शुरू करने की सरकार की घोषणा के अनुरूप स्थापित किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने गैर सरकारी संगठनों, निजी विद्यालयों, राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 21 नए सैनिक स्कूल की स्थापना को मंजूरी दी है।’’ 

इनमें ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड संचालित हैं स्कूल

एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 नए सैनिक स्कूल की स्थापना के दृष्टिकोण का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।’’ बयान में कहा गया कि इनमें से 17 स्कूल ब्राउनफील्ड संचालित स्कूल हैं और 4 ग्रीनफील्ड स्कूल हैं जो शीघ्र ही काम काज शुरू करने वाले हैं। 

मंत्रालय ने क्या कहा

मंत्रालय ने कहा, ‘‘जहां गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्ट, सोसाइटी के पास 12 अनुमोदित नए स्कूल की हिस्सेदारी है, 6 निजी स्कूल और 3 राज्य सरकार के स्वामित्व वाले स्कूल ने ऐसे अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों की सूची में जगह पायी हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘मौजूदा सैनिक स्कूल के विपरीत, जो विशुद्ध रूप से आवासीय प्रकृति के हैं, 7 नए सैनिक स्कूल डे स्कूल हैं और ऐसे 14 नए अनुमोदित स्कूल में आवासीय व्यवस्था है।’’ 

मंत्रालय ने कहा कि ये नए सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अतिरिक्त, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूल के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे। इन स्कूल में नए सैनिक स्कूल पैटर्न में प्रवेश कक्षा छह से होगा। 

शैक्षणिक सत्र मई 2022 से होगी शुरू

मंत्रालय ने कहा कि छठी कक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत प्रवेश उन उम्मीदवारों का होगा जिन्होंने ई-काउंसलिंग के माध्यम से अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। मंजूर नए सैनिक स्कूल के लिए शैक्षणिक सत्र मई 2022 के पहले सप्ताह में आरंभ होने की संभावना है।

टॅग्स :भारतSainik Schoolनरेंद्र मोदीSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप