लाइव न्यूज़ :

2008 के मालेगांव विस्फोट मामले का एक और गवाह मुकरा, अबतक 24 अपने बयान से पलटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2022 10:13 IST

इससे पहले विस्फोट से जुड़े मामले के एक आरोपी को कथित तौर पर गोला-बारूद बेचने वाला एक लाइसेंसी हथियार डील अपने बयान से पलट गया था। अब तक इस मामले में 24 गवाह अपने बयान से पलट चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गवाह ने एनआईए को कोई बयान देने से इनकार कर दिया। गवाह आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी का मकान मालिक रह चुका है।

मुंबईः साल 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को एक और गवाह मुकर गया। गवाह ने एनआईए को कोई बयान देने से इनकार कर दिया। 23 अगस्त को विशेष एनआईए अदालत के समक्ष गवाह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। गवाही देनेवाला शख्स आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी का मकान मालिक था जिसके यहां वह (आरोपी) 2006-07 में कुछ समय के लिए रहा था। 

गौरतलब है कि इससे पहले विस्फोट से जुड़े मामले के एक आरोपी को कथित तौर पर गोला-बारूद बेचने वाला एक लाइसेंसी हथियार डील अपने बयान से पलट गया था। अब तक इस मामले में 24 गवाह अपने बयान से पलट चुके हैं।

बंबई उच्च न्यायालय ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए पिछले महीने जुलाई में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) की विशेष अदालत को सुनवाई की स्थिति की जानकारी संबंधी रिपोर्ट हर पखवाड़े देने का निर्देश दिया था।

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते देरे और न्यायमूर्ति वी जी बिष्ट की खंडपीठ ने एनआईए को जून माह का ‘रोजनामा’ एक अगस्त को जमा कराने के भी निर्देश दिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर मामले के आरोपियों में शामिल हैं।

 

टॅग्स :मालेगांव धमाकामुंबईएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर