लाइव न्यूज़ :

यूपीए सरकार पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का रहा दशक

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2023 17:42 IST

पीएम मोदी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का दशक रहा। यूपीए के वे दस साल में भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देPM ने कहा- UPA के वे दस साल में भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहाभाषण में बोले, 2014 से पहले का दशक हमेशा द लॉस्ट डिकेड के रूप में याद किया जाएगाकहा - विपक्ष ने 9 साल आलोचना करने की जगह आरोप में गंवा दिए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करने के दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धि भी गिनाने का काम किया। 

पीएम मोदी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का दशक रहा। यूपीए के वे दस साल में भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहा। हर नागरिक असुरक्षित था। चारों तरफ ये सूचना रहती थी किसी अनाजानी चीज को हाथ मत लगाना। 10 साल में कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक देश हिंसा का शिकार था।

उन्होंन कहा, 2010 में देश में राष्ट्रमंडल खेल हुए भारत की युवा सामर्थ्य को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने बहुत बड़ा अवसर था, लेकिन CWG घोटाले में पूरा देश दुनिया में बदनाम हो गया। सदी के दूसरे दशक में देश की चर्चा ब्लैकआउट के नाते हुई। पूरे विश्व में ब्लैकआउट के वे दिन चर्चा में आ गए। उन्होंने कहा, 2014 से पहले का दशक हमेशा द लॉस्ट डिकेड के रूप में याद किया जाएगा, लेकिन 2030 का दशक भारत का दशक है। वहीं विपक्ष पर बोलते हुए उन्होंने कहा, इन्होंने (विपक्ष) 9 साल आलोचना करने की जगह आरोप में गंवा दिए। चुनाव हार जाओ तो EVM को गाली, चुनाव आयोग को गाली..कोर्ट में फैसला पक्ष में नहीं आया तो सुप्रीम कोर्ट की आलोचना, भ्रष्टाचार की जांच हो रही हो तो जांच एजेंसियों को गाली, सेना अपना पराक्रम दिखाए तो सेना को गाली... सेना पर आरोप। 

कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोगों को यहां हार्वर्ड स्टडी का क्रेज है। कोरोना काल में कांग्रेस ने कहा था कि भारत की बर्बादी पर हार्वर्ड में केस स्टडी होगी। बीते वर्षों में हार्वर्ड में एक बहुत अच्छी स्टडी हुई है, उसका शिर्षक था 'द राइज एंड डिक्लाइन ऑफ इंडिया कांग्रेस पार्टी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीUPAकांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम