लाइव न्यूज़ :

दिसंबर तक देश में कोरोना टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी : सिंधिया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 23:14 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 16 मई भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि सभी लोगों का टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का तरीका है और इसके लिए दिसंबर तक देश में कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी।

ग्वालियर में आयोजित संकट प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने के बाद सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘सभी लोगों का टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय तेजी से टीकाकरण की जरुरत है और यह अभियान शहर के साथ गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि देश में दिसंबर तक टीकाकरण के लिए 200 करोड़ खुराक उपलब्ध रहेंगी, जो पूरे देश के नागरिकों के लिए पर्याप्त हैं।’’

सिंधिया ने बताया कि फिलहाल मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी टीम ने कोरोना नियंत्रण का बेहतर काम किया है और कई राज्यों से ऑक्सीजन टैंकर मंगाए।

उन्होंने कहा कि हालांकि, प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है।

सिंधिया ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। अफसरों से इसके लिए अभी से काम करने के लिए कहा गया है। इस समय तेजी से टीकाकरण की जरूरत है और यह अभियान शहर के साथ गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'