लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से बलात्कार के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:51 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 12 फरवरी गौतमबुद्धनगर जिला अदालत ने 2018 में नाबालिग के साथ बलात्कार और मारपीट के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास और 25 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि इसके तहत शुक्रवार को एडीजे पॉक्सो-2 विनीत चौधरी की अदालत ने एक किशोरी के साथ बलात्कार के दोषी बनवारी लाल को 20 साल सश्रम कारावास और 25 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ वर्ष 2018 में बनवारी लाल ने मारपीट और बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में एडीजे पॉक्सो-2 विनीत चौधरी ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनीं और आरोपी को दोषी मानते हुए उसे शुक्रवार को सजा सुनायी।

जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए गए ‘मिशन शक्ति’ के तहत अदालत में ऐसे अपराधों के खिलाफ बेहद गंभीरता से पैरवी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रभावी पैरवी के कारण अब तक 28 अभियुक्तों को सजा दिलाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग