लाइव न्यूज़ :

बिहार लोकसभा चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का मामला, चुनाव आयोग एक्शन में, लखीसराय में  20 कर्मी निलंबित 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 6, 2019 15:00 IST

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने सोमवार को बताया कि उक्त दोनों मतदान केंद्रो के सभी 20 कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इनमें दोनों मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी, मतदान अधिकारियों, मतदान कर्मियों, सेक्टर अधिकारी और उनके साथ चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तथा माइक्रो आव्जर्वर शामिल हैं। इनमें से 3—4 को छोड़कर बाकी सभी निलंबित किए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र के बाहर एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद 10 लोग अभी भी फरार हैं।लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार में मुंगेर सहित पांच सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। 

लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के मतदान के दौरान मुंगेर लोकसभा सीट के दो मतदान केंद्रों 339 और 340 पर हुए कथित बूथ कैप्चरिंग मामले में चुनाव आयोग ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात 20 कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

इन दोनों बूथों पर सोमवार को पुन:मतदान कराया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने सोमवार को बताया कि उक्त दोनों मतदान केंद्रो के सभी 20 कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इनमें दोनों मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी, मतदान अधिकारियों, मतदान कर्मियों, सेक्टर अधिकारी और उनके साथ चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तथा माइक्रो आव्जर्वर शामिल हैं। इनमें से 3—4 को छोड़कर बाकी सभी निलंबित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि निलंबन के बाद इन कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच होगी और साथ ही आपराधिक मुदकमे भी चलेंगे। श्रीनिवास ने कहा कि इन मतदान केंद्रों के भीतर घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने, मतदान केंद्र के बाहर एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद 10 लोग अभी भी फरार हैं।

यह पूछे जाने पर कि इस मामले में एक प्रत्याशी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है, श्रीनिवास ने कहा कि अभी तक हमलोगों के पास प्रत्याशी की संलिप्तता का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। जांच के क्रम में ऐसी बात आने पर जो भी दोषी पाए जाएंगे उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उक्त प्रत्याशी जदयू उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं। इन्हीं के समर्थकों पर मतदान केंद्रों में धांधली करने और पत्रकार के साथ मारपीट करने का आरोप है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार में मुंगेर सहित पांच सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019मुंगेरनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?