लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: आतंकियों पर शिकंजा, सुरक्षाबलों ने कुलगाम में दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2021 08:18 IST

कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में गुरुबार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकियों को मार गिराया गया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक अभी आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में 3 आतंकियों को किया जा चुका है ढेरसेना ने बुधवार को कुख्यात आतंकी फ़िरोज़ अहमद डार को मार गिराया था

कश्मीर: कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में गुरुबार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकियों को मार गिराया गया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक अभी आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले सुरक्षा बलों ने पुलवामा में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी की पहचान फ़िरोज़ अहमद डार के रूप में हुई थी जो श्रेणी ए का आतंकवादी था और साल 2018 में शोपियां के ज़ैनपोरा में हुए हमले सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल था। डार साल 2017 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था।  

इसके अलावा मारा गया आतंकवादी डार फरवरी 2019 में एक लड़की इशरत मुनीर की हत्या में भी शामिल था। बुधवार को कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि "डार एक गैर-स्थानीय मजदूर, पंजाब के फाज़िला निवासी चरणजीत की हत्या में शामिल था, और अक्टूबर 2019 में शोपियां के ज़ैनापोरा इलाके में एक वाहन में सेब को लोड कर रहे मजदूरों पर भी उसने हमला किया था। पुलिस के मुताबिक उसने स्थानीय भोले-भाले युवाओं को टेरर एक्टिविटी में रिक्रूट करने पर अहम भूमिका भी निभाई थी।

वहीं चिनार के GOC लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि कश्मीर में जब किसी सुरक्षाकर्मी और युवा की मृत्यु होती है तो उससे सिर्फ़ हमारे देश के दुश्मन खुश होते हैं। उसमें एक बड़ा तबका है 'वाइट कॉलर आतंकी' सफेदपोश दहशतगर्द, ये हमारे समाज के सबसे खतरनाक हिस्सा है। ये बच्चों को चुनते हैं। ये उनमें से कुछ बच्चों को उकसाते हैं और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए कहते हैं। जब वह आतंकी आम इंसान की ज़िंदगी लेता है और जब उसकी खुद की मौत होती है तो सबसे ज़्यादा खुशी 'वाइट कॉलर आतंकी' को होती है।

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी