लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रोत्साहन पैकेज पर पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को 19.3 करोड़ लोगों ने देखा: BARC

By भाषा | Updated: May 15, 2020 05:51 IST

इस सप्ताह के पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को दर्शकों ने सबसे अधिक समय तक देखा। प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बार्क) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से संबंधित संबोधन को 19.3 करोड़ लोगों ने देखा। कोविड-19 महामारी के बाद से मोदी ने पांच बार टीवी पर देश को संबोधित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से संबंधित संबोधन को 19.3 करोड़ लोगों ने देखा। कोविड-19 महामारी के बाद से मोदी ने पांच बार टीवी पर देश को संबोधित किया है।

इस सप्ताह के उनके संबोधन को दर्शकों ने सबसे अधिक समय तक देखा। प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बार्क) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बार्क के अनुसार कुल मिलाकर आठ मई को समाप्त सप्ताह हुये सपताह के दौरान टीवी दर्शकों की संख्या में गिरावट जारी रही। कोरोना वायरस की वजह से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च से शुरू हुआ। इसे अब 17 मई तक बढ़ाया जा चुका है।

बंद की वजह से लोग अपने घरों में बंद हैं जिसके चलते टीवी देखने वाले दर्शको की संख्या में लॉकडाउन के दौरान भारी इजाफा हुआ है।

विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए तो समाचार और फिल्म देखने वाले दर्शकों की संख्या काफी बढ़ी है। लेकिन पौराणिक कथाओं पर आधारित रामायण के प्रसारण से मनोरंजन चैनलों की दर्शक संख्या में काफी बढ़ोतरी की है, जो अभी तक नए कार्यक्रम नहीं आने की वजह से संघर्ष कर रहे थे।

मोदी के 33 मिनट का संबोधन आत्म-निर्भर भारत पर केंद्रित था। इसे 19.3 करोड़ लोगों ने देखा। हालांकि, उनके इससे पिछले संबोधन को 20.3 करोड़ लोगों ने देखा था। हालांकि, दर्शक मिनट के हिसाब से बात की जाए, तो इसे 4.3 अरब प्रदर्शन मिनट तक देखा गया।

यह प्रधानमंत्री के पांचों संबोधनों में सबसे अधिक है। बार्क ने कहा कि उनके इस संबोधन का प्रसारण 197 चैनलों ने किया। इससे पिछले संबोधन का प्रसारण 199 चैनलों द्वारा किया गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकारकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए