लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 19 नए मामले

By भाषा | Updated: August 29, 2021 00:05 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 19 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,379 हो गई है। राज्य में शनिवार को 15 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 39 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के 19 मामलों में से रायपुर जिले से दो, दुर्ग से एक, बालोद से एक, बलौदाबाजार से एक, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से दो, रायगढ़ से एक, जांजगीर चांपा से एक, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, जशपुर से पांच और बस्तर से एक मामला है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,379 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,90,314 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 510 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,555 लोगों की मौत हुई है। रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,866 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में 3,139 संक्रमित लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकौन हैं आईपीएस संजीव शुक्ला?, रायपुर के पहले पुलिस आयुक्त नियुक्त

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतChhattisgarh: पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल से कनेक्शन के आरोप में 2 नाबालिग हिरासत में, रायपुर में ATS ने की बड़ी कार्रवाई

कारोबारकौन हैं अंकित यादव?, शिक्षा, स्वास्थ्य, वंचित वर्गों की देखभाल और पशु कल्याण पर काम?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी