लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 19 नए मामले

By भाषा | Updated: October 11, 2021 00:54 IST

Open in App

रायपुर, 10 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 19 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 10,05,530 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 13,570 बनी हुई है। राज्य में नौ और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल जाने तथा 20 लोगों के पृथक-वास का समय पूरा करने के साथ अब तक 9,91,755 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में 205 उपचाराधीन मरीज हैं। नए मामलों में दुर्ग से छह, रायपुर जिले से पांच मामले आए। पिछले दिन 13,943 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल 13,290,737 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह