लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः मानसून सत्र में पेश किए जाएंगे 19 विधेयक, इस बार राकांपा नेता छगन भुजबल भी रहेंगे विधासभा में मौजूद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 20, 2018 05:19 IST

विधानसभा और विधान परिषद की कामकाज सलाहकार समिति की मुंबई में हुई बैठक में बताया गया कि अधिवेशन में कुल 19 विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें से 10 प्रलंबित हैं, जबकि 9 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। 

Open in App

नागपुर/ मुंबईः शहर में चार जुलाई को आरंभ होने वाले महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून अधिवेशन को लेकर चर्चा चल रही थी कि उसकी अवधि करीब एक महीने की होगी। हालांकि विधानमंडल की कामकाज सलाहकार समिति ने केवल 20 जुलाई तक का कामकाज तय किया है। अधिवेशन के दौरान कुल 19 विधेयक पेश किए जाएंगे।

विधानसभा और विधान परिषद की कामकाज सलाहकार समिति की मुंबई में हुई बैठक में बताया गया कि अधिवेशन में कुल 19 विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें से 10 प्रलंबित हैं, जबकि 9 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। 

इस अधिवेशन में किसान कजर्माफी और बेमौसम बारिश से होने वाले नुकसान समेत विभिन्न कारणों के चलते पूरक मांगें प्रस्तुत की जाएंगी। इस बीच मानसून अधिवेशन को लेकर नागपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। विधान भवन, रवि भवन, विधायक निवास को नया लुक प्रदान किया जा रहा है। 

इस बार विधानसभा में राकांपा के नेता छगन भुजबल भी दिखाई देंगे। वे इस समय जमानत पर रिहा हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किस अंदाज में सरकार पर हमला बोलते हैं। विधान परिषद में लातूर-बीड़-उस्मानाबाद निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले सुरेश धस (भाजपा) विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे (राकांपा) के समक्ष होंगे। इसके अलावा, यह भी देखा जाएगा कि दोनों सदनों में भाजपा और शिवसेना के विधायकों के बीच किस तरह का तालमेल होगा।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :महाराष्ट्रमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार