लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: September 3, 2021 23:54 IST

Open in App

उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं 18 नये मामले मिले। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18 नये संक्रमित मिले हैं जिसके बाद कुल मामले 17,09,401 हो गए हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है लिहाज़ा मृतक संख्या 22,854 पर स्थिर है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में इस समय 239 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 21 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है और अब तक 16,86,308 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में चार, रायबरेली में तीन, लखनऊ और कन्नौज में दो-दो, वाराणसी, आगरा, औरैया, कानपुर देहात, संतकबीरनगर, झांसी व सुलतानपुर में एक-एक मामला मिला है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में बृहस्पतिवार को 2.37 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी और अब तक प्रदेश भर में 7.29 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए यहां बुलाई गई उच्‍च स्‍तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया गया कि अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, महोबा, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली और सीतापुर में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं है। मुख्यमंत्री ने कोविड रोधी टीकाकरण कार्य को पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक टीके की सात करोड़ 58 लाख 17 हजार 278 खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी