लाइव न्यूज़ :

1768 करोड़ रुपए का गबन, ईडी ने हैदराबाद में दो को अरेस्ट किया, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: January 15, 2020 17:09 IST

आरोपी के विरुद्ध सीबीआई द्वारा दर्ज तीन प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन कानून के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया। ईडी ने कहा कि राजू ने 315 लोगों को अवैध रूप से जमीन के प्लॉट बेचकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अपने सहयोगियों के साथ बैंकों को चूना लगाने की साजिश रची थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने अन्य लोगों की मिलीभगत से बैंकों के समूह से 1,768 करोड़ रुपये का कर्ज धोखे से लिया था। जाँच में इस मामले में 33 मुखौटा कंपनियों और चालीस से अधिक ठेकेदारों के नाम सामने आए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने धन शोधन के एक मामले में हैदराबाद में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिसके तार 1,700 करोड़ रुपए के बैंक कर्ज में हुई धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़े हैं।

एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि लियो मेरीडियन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट एंड होटल लिमिटेड (एलएमआईपीएचएल) के प्रवर्तक जी एस सी राजू और उसके करीबी ए वी प्रसाद को धन शोधन कानून के तहत गिरफ्तार कर ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।

बयान में कहा गया कि आरोपी ने अन्य लोगों की मिलीभगत से बैंकों के समूह से 1,768 करोड़ रुपये का कर्ज धोखे से लिया था। ईडी ने कहा, “अब तक की जाँच में इस मामले में 33 मुखौटा कंपनियों और चालीस से अधिक ठेकेदारों के नाम सामने आए हैं।”

आरोपी के विरुद्ध सीबीआई द्वारा दर्ज तीन प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन कानून के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया। ईडी ने कहा कि राजू ने 315 लोगों को अवैध रूप से जमीन के प्लॉट बेचकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अपने सहयोगियों के साथ बैंकों को चूना लगाने की साजिश रची थी।

बाद में राजू ने एक रिसॉर्ट परियोजना के लिए कर्ज लेने के उद्देश्य से पहले सी बिकी हुई जमीन के टुकड़ों को बैंकों में गिरवी रखा। बैंकों और प्लाट के मालिकों को धोखा देने के लिए राजस्व दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की गयी।

बाद में एलएमआईपीएचएल के कर्मचारियों के नाम पर मुखौटा कंपनियां बनाकर बैंकों द्वारा दिए गए कर्ज को हड़प लिया गया। जांच में ईडी को फर्जी शेयर पूँजी और बेनामी संपत्ति से संबंधित घोटाले के सबूत भी मिले हैं। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयहैदराबादआंध्र प्रदेश निर्माण दिवससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?