लाइव न्यूज़ :

राहत: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के आधे मरीज हुए ठीक, सक्रिय मामलों की संंख्या अब सिर्फ 1735

By निखिल वर्मा | Updated: May 12, 2020 16:21 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 3573 मामले मिले हैं और इस खतरनाक बीमारी से अब तक 80 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश सबसे प्रभावित राज्य है.उत्तर प्रदेश में 19 जिले रेड जोन, 36 जिलों को ऑरेन्ज जोन और 20 जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया गया है

कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर प्रदेश से राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी कि राज्य में 1758 कोरोना पीड़ितों का सफल इलाज किया जा चुका है। राज्य में अब सिर्फ 1735  कोरोना वायरस के एक्टिव केस है। 

प्रसाद ने बताया कि कल कुल 4754 सैम्पल की जांच हुई । पूल टेस्ट में कल 289 पूल लगाये गये । इनमें से 32 पूल पाजिटव पाये गये । पूल में कुल 1445 सैम्पल की जांच की गयी । उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप का हम लगातार उपयोग कर रहे हैं । देश में बड़ी संख्या में लगातार लोग उसे डाउनलोड कर रहे हैं । उसका लाभ भी देखने को मिल रहा है । उससे जितने अलर्ट मिल रहे हैं, जनपदों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि जनपदों में लोगों से संपर्क कर उनका हालचाल पूछा जा सके ।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह)  अवनीश अवस्थी ने बताया है कि अब तक प्रदेश में 233 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से 2.81 लाख प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं। अभी 13 ट्रेन रास्ते में है। सभी आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में 40 से 60 वर्ष आयु के लोगों में 25 . 5 प्रतिशत संक्रमण पाया गया । 20 से 40 वर्ष के लोगों में जो संक्रमित हुए, उनका आंकडा 48 . 7 प्रतिशत है जबकि 20 वर्ष से कम आयु के 17 . 7 प्रतिशत लोगों में संक्रमण पाया गया है ।संक्रमित पुरूषों का प्रतिशत 78 . 5 है जबकि महिलाओं की संख्या 21 . 5 प्रतिशत है ।

भारत में मृतकों की संख्या 2,293 , संक्रमितों की संख्या 70,756 हुई

देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,293 तक पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई है। सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के भीतर 3,604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 46,008 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 22,454 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 31.73 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशलखनऊकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी