लाइव न्यूज़ :

17 हजार किसान बीते तीन साल में कर चुके हैं आत्महत्या, सरकार ने दी संसद में जानकारी

By भाषा | Updated: February 8, 2022 22:08 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सदन में बताया कि एडीएसआई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि पूरे देश में साल 2018 में 5,763 किसानों ने, साल 2019 में 5,957 किसानों ने और साल 2020 में 5,579 किसानों ने खुदकुशी की।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2018 से 2020 के बीच में पूरे देश में करीब 17 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली हैसरकार ने सदन में यह जानकारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के रिपोर्ट के आधार पर दीसदन में शिवसेना सांसद ने सरकार से आग्रह किया वो एमएसपी पर जल्द से जल्द फैसला लें

दिल्ली: संसद की लोकसभा में केंद्र सरकार ने बेहद गंभीर जानकारी साझा करते हुए कहा कि बीते साल 2018 से 2020 के बीच में पूरे देश में करीब 17 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह सूचना मंगलवार को सदन में दी।

गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दुर्घटनाओं में मृत्यु और आत्महत्या के मामलों के आंकड़े संकलित करता है और वार्षिक रूप से इन्हें ‘भारत में दुर्घटनाओं में मृत्यु और आत्महत्याएं’ (एडीएसआई) रिपोर्ट के रूप में प्रकाशित भी करता है।

उन्होंने बताया कि एडीएसआई रिपोर्ट के अनुसार 2018 में 5,763 किसानों ने, 2019 में 5,957 किसानों ने और 2020 में 5,579 किसानों ने खुदकुशी की।

वहीं इसके साथ ही सदन में कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वित्त वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यान नहीं दिया गया तथा इस सरकार की नीतियों को लेकर उन्हें संदेह है।

बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना के धैर्यशील माने ने कहा, 'हमें सरकार की नीयत पर संदेह नहीं है, लेकिन नीतियों को लेकर संदेह जरूर है।'

शिवसेना सांसद ने सदन के माध्यम से सरकार को कहा कि वह किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करे, जिसकी मांग का उल्लेख पेश हुए बजट में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से इस बात का भी आग्रह किया कि वह एमएसपी पर जल्द से जल्द फैसला ले।

टॅग्स :संसदमोदी सरकारशिव सेनाकिसान आत्महत्याFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?