लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 17 नए मामले

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:23 IST

Open in App

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए और लगातार चौथे दिन संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई तथा संक्रमण दर 0.04 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की दूसरी लहर के बाद से यह 14वां दिन है, जब संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हालांकि, कल जांच की संख्या कम रहने से भी संक्रमण के कम मामले सामने आए हैं। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,37,334 हो गई। वहीं, अब तक 14.11 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृतकों की कुल संख्या 25,079 है। इस महीने अब तक संक्रमण से 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 जुलाई तक कुल मृतकों की संख्या 25,053 थी। रविवार को शहर में संक्रमण के 24 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.04 फीसदी थी। भारत में संक्रमण और टीकाकरण से संबंधित आंकड़े जमा करनेवाली कोविड19इंडियाडॉटओआरजी के अनुसार दिल्ली में पिछले साल 28 मार्च को नौ मामले सामने आए थे। वहीं पिछले साल 15 अप्रैल को 17 लोगों की में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में अभी 374 मरीजों का उपचार चल रहा है और उनमें से 107 घर में पृथकवास में हैं। दिल्ली में निरुद्ध ज़ोन की संख्या 228 है। दिल्ली में महामारी की दूसरी लहर काफी भयावह रही थी और सैंकड़ों लोगों की जान संक्रमण की वजह से चली गई थी। वहीं, अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने मरीजों की पीड़ा को और बढ़ा दिया था। दिल्ली में 20 अप्रैल को संक्रमण के 28,395 मरीज मिले, जो कि महामारी के देश में दस्तक देने के बाद से सबसे ज्यादा हैं। 22 अप्रैल को संक्रमण दर 36.2 फीसदी रही, जो कि सबसे ज्यादा है। शहर में संक्रमण से तीन मई को सबसे ज्यादा 448 मरीजों की मौत हुई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब तक 1.24 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 35 लाख से ज़्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा