लाइव न्यूज़ :

मराठवाड़ा में बीड़ से सबसे अधिक उम्मीदवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, दूसरे और तीसरे चरण की भी स्थिति हुई साफ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2019 07:56 IST

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में औरंगाबाद और जालना में होने जा रहे चुनाव के उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई. दोनों स्थानों पर नाम वापसी के आखिरी दिन औरंगाबाद में सात उम्मीदवारों ने नाम वापस लिये, जबकि जालना में नौ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिये. औरंगाबाद में नाम वापस लेने वालों में कांग्रेस के बागी नेता विधायक अब्दुल सत्तार भी थे.

Open in App

अमिताभ श्रीवास्तवलोकसभा चुनाव के लिए मराठवाड़ा में दूसरे और तीसरे चरण में होने जा रहे मतदान के लिए पूरे संभाग की स्थिति साफ हो गई. इस बार सबसे अधिक उम्मीदवार बीड़ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जबकि सबसे कम उम्मीदवार लातूर से होंगे. संभाग की आठ लोकसभा सीटों पर इस बार 162 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमाने जा रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में औरंगाबाद और जालना में होने जा रहे चुनाव के उम्मीदवारों की स्थिति आज साफ हो गई. दोनों स्थानों पर नाम वापसी के आखिरी दिन औरंगाबाद में सात उम्मीदवारों ने नाम वापस लिये, जबकि जालना में नौ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिये. औरंगाबाद में नाम वापस लेने वालों में कांग्रेस के बागी नेता विधायक अब्दुल सत्तार भी थे.

संभाग में नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जाने के बाद सर्वाधिक 36 उम्मीदवार बीड़ में बचे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर हिंगोली है, जहां 28 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमाएंगे. बीते चुनावों में भी बीड़ में सर्वाधिक 39 प्रत्याशी चुनाव में कूदे थे. पिछली बार की तुलना में मराठवाड़ा के हर लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों की संख्या में कमी दर्ज की गई है. मगर सर्वाधिक अंतर उम्मानाबाद में दर्ज किया गया है, जहां पिछली बार 27 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. इस बार वहां केवल 14 उम्मीदवार ही मैदान में हैं.

मराठवाड़ा में आठ लोकसभा क्षेत्र निर्धारित होने के बाद बीते चुनावों पर नजर डाली जाए तो वर्ष 1999 में सबसे कम उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. उस वर्ष केवल इकाई संख्या में प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें सबसे कम तीन उम्मीदवार हिंगोली में थे.

हालांकि आठ लोकसभा सीटों के गठन के बाद वर्ष 1977 में हुए पहले चुनाव में नांदेड़, बीड़, जालना से मात्र दो उम्मीदवार चुनाव लड़े थे. उसके बाद तीन और उससे आगे का ही आंकड़ा चुनाव मैदान में दिखाई दिया. सभी आठ लोकसभा सीटों के 13 चुनावों की तुलना में सर्वाधिक उम्मीदवार 196 थे, जो 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के मैदान में थे, वहीं आठ सीटों के गठन के बाद हुए चुनावों में सबसे कम 32 उम्मीदवार चुनावी समर में दिखाई दिए थे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो