लाइव न्यूज़ :

NDFB गुट के 1,615 लोगों ने किया आत्मसमर्पण, अलग बोडोलैंड मांग में थे शामिल, 4,800 हथियार सौंपे

By भाषा | Updated: January 30, 2020 18:05 IST

एनडीएफबी-प्रोग्रेसिव गुट के 836, एनडीएफबी-रंजन डैमरी गुट के 579, और एनडीएफबी (एस) के 200 सदस्यों का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए सोनोवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस कदम से अन्य गुटों को भी हथियार त्यागने और एक साथ मिलकर “टीम असम” के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीएफबी के सदस्यों ने एके-47 राइफलों, लाइट मशीन गनों और स्टेनगनों समेत 4,800 हथियार समर्पित किए।हिंसा का रास्ता छोड़कर आपने विकास की राह पकड़ी है।

नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के तीन गुटों के 1,615 सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यहां असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राज्य के वित्त मंत्री हेमंत विश्व सरमा के सामने आत्म समर्पण कर दिया।

तीन दिन पहले केंद्र और असम सरकार ने बोडो संगठनों- एनडीएफबी और आल बोडो स्टूडेंट यूनियन के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यह राज्य के लोगों के लिए स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत है।

एनडीएफबी-प्रोग्रेसिव गुट के 836, एनडीएफबी-रंजन डैमरी गुट के 579, और एनडीएफबी (एस) के 200 सदस्यों का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए सोनोवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस कदम से अन्य गुटों को भी हथियार त्यागने और एक साथ मिलकर “टीम असम” के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

एनडीएफबी के सदस्यों ने एके-47 राइफलों, लाइट मशीन गनों और स्टेनगनों समेत 4,800 हथियार समर्पित किए। सोनोवाल ने कहा, “हमें असम को भारत और पूरे दक्षिण एशिया का प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए टीम असम के लिए मिलकर काम करना होगा। हिंसा का रास्ता छोड़कर आपने विकास की राह पकड़ी है।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और हमारी असम सरकार आपके साथ मिलकर बोडो क्षेत्र में शांति और विकास सुनिश्चित करेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि बोडो समाज के विकास से असम का विकास होगा। उन्होंने कहा कि गुट के सदस्यों द्वारा शहीद दिवस पर हथियार समर्पण करने से यह सिद्ध होता है कि वे असम में शांति चाहते हैं। 

टॅग्स :असमनरेंद्र मोदीबोडोलैंड पीपुल्स फ्रंटसर्बानंद सोनोवालमणिपुरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया