लाइव न्यूज़ :

नौकरी के बदले जमीन घोटाला: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित 16 आरोपी बुधवार को दिल्ली की कोर्ट में होंगे हाजिर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2023 20:27 IST

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को समन जारी कर विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश होने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना से दिल्ली पहुंच गई हैं वह बुधवार को सीबीआई की कोर्ट में पेश होंगीतत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव भी फिलहाल दिल्ली में ही हैं

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना से दिल्ली पहुंच गई हैं। वह बुधवार को सीबीआई की कोर्ट में पेश होंगी। सीबीआई ने लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को समन जारी कर विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश होने को कहा है। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में ही हैं। जमीन के बदले नौकरी के मामले में पेशी होने वाली है। 6 मार्च (सोमवार) को सीबीआई की टीम ने जमीन के बदले नौकरी मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ भी की गई थी।

दरअसल, 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तत्कालीन रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती समेत अन्य को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। सीबीआई ने पिछले साल 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के अपराधों के लिए चार्जशीट दायर किया था। 

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए गैर-योग्य उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई थी और इसके बदले लालू परिवार के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई। इसी मामले में पिछले दिनों सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी और उनसे घंटों पूछताछ की थी। राबड़ी से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी और लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी बेटी मीसा भारती से भी घंटों पूछताछ की थी। 

इसके बाद ईडी ने इसी मामले में लालू परिवार के खिलाफ शिकंजा कसा। पटना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ईडी ने एस साथ 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली में तेजस्वी यादव के आवास से ईडी ने करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा होने का दावा किया है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीRailwaysसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी