लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से बिहार जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी, 45 में से 16 यात्री गंभीर रूप से जख्मी

By सुमित राय | Updated: August 20, 2020 06:46 IST

दिल्ली से बिहार जा रही बस उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई, जिसमें 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्प्रेस वे पलट गई।हादसा उत्तर प्रदेश के इटावा के पास हुआ और बस में सवार 45 में 30 लोग घायल हो गए।

दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्प्रेस वे पर गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश के इटावा के पास पलट गई, जिससे बस में सवार 45 में 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का सैफई के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इटावा पुलिस के मुताबिक 14 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इटावा के एसएसपी आकाश तोमर के बताया, "बस दिल्ली से मधुबनी बिहार जा रही थी। आधी रात का वक्त होने की वजह से ज्यादातर सवारी सो रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी बस ने बैलेंस खो दिया और पलट गई।"

उन्होंने बताया, "ये हादसा एक्सप्रेस वे के 132 किलोमीटर मार्क के पास हुआ, जो इलाका इटावा जिला में पड़ता है। गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को सैफई मेडिकल इंस्टीट्यूट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि 29 लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई।"

मंगलवार को भी हुआ था भीषण हादसा

इससे पहले उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक डबल-डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। बस में सवार 30 यात्रियों में से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज तिर्वा में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उनको उनके गंतव्य तक भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह घटना हुई थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया, 'सुबह करीब 5:00 बजे एक यात्री बस यूपी 80 जेडी 590, जो दिल्ली से लखनऊ की तरफ जा रही थी, जिसमें करीब 30 यात्री सवार थे, चालक को अचानक नींद आने की वजह से यह डिवाइडर पर चढ़ गई। इसकी वजह से यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से चोटिल हो गया है, जिसको तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उनको दूसरे साधन से रवाना कर दिया गया है।'

टॅग्स :इटावादिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए