लाइव न्यूज़ :

156 प्रचंड हेलीकॉप्टरों की होगी खरीद, 50 हजार करोड़ का है सौदा, जानें इसकी ताकत और खासियत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 18, 2024 14:06 IST

156 प्रचंड हेलीकॉप्टरों में से सेना के लिए 90 और भारतीय वायुसेना के लिए 66 हैं। इन लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के आने से सेना की ताकत में कई गुना इजाफा हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे156 प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) खरीदने का फैसलाहिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को निविदा जारी की गई हैलाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) खरीदने के लिए लगभग 50,000 करोड़ रुपये का टेंडर

नई दिल्ली:  रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना की ताकत को बढ़ाने के लिए 156 प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) खरीदने का फैसला किया है। बेंगलुरु स्थित विमान निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को निविदा जारी की गई है। रक्षा मंत्रालय ने राज्य के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) खरीदने के लिए लगभग 50,000 करोड़ रुपये का टेंडर दिया है। यह किसी भारतीय कंपनी को हेलिकॉप्टरों के अधिग्रहण के लिए दिया गया सबसे बड़ा ऑर्डर है।

एचएएल एकमात्र कंपनी है जिसे टेंडर दिया गया है। हालांकि सौदे को अंतिम रूप देने से पहले रक्षा मंत्रालय के साथ बातचीत की जाएगी। 156 प्रचंड हेलीकॉप्टरों में से सेना के लिए 90 और भारतीय वायुसेना के लिए 66 हैं। इन लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के आने से सेना की ताकत में कई गुना इजाफा हो जाएगा।

अब से दो महीने पहले रक्षा मंत्रालय ने  लड़ाकू स्क्वाड्रनों की कमी से जूझ रहे भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमानों (एलसीए एमके-1ए) खरीदने के लिए भी एचएएल को निविदा जारी की थी। नए लड़ाकू विमानों की लागत लगभग ₹67,000 करोड़ होने की उम्मीद है।

एचएएल ने अब तक भारतीय वायुसेना के लिए 10 और सेना के लिए 5 प्रचंड हेलीकॉप्टरों का निर्माण किया है। अब इसके उत्पादन में तेजी आएगी।  एक बार 156 हेलीकॉप्टरों के अनुबंध पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद एचएएल पांच से छह वर्षों में ऑर्डर को पूरा कर देगा।

प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की ताकत

यह दुनिया का एकमात्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जो 5,000 मीटर की ऊँचाई पर हथियारों के साथ उड़ सकता है। यह दुश्मन के रडार या दुश्मन की मिसाइलों से बचने में सक्षम है। 1999 के कारगिल युद्ध के समय पहली बार एक ऐसे स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की जरूरत महसूस की गई थी। दुश्मन पर दबदबा बनाए रखने के लिए भारत को ऐसे लड़ाकू हेलीकॉप्टर चाहिए थे जो रेगिस्तान की भीषण गर्मी लद्दाख की भयंकर ठंड दोनों में सुचारू रूप से काम करे। प्रचंड इस जरूरत को पूरा करता है। 

 सेना और वायुसेना चीन से लगी सीमा पर इन हेलीकॉप्टर को तैनात करने पर विचार कर रही है।  5.8 टन के दो इंजन वाला एलसीएच अलग-अलग हथियार प्रणालियों से लैस है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यह दुश्मन के टैंक, बंकर, ड्रोन और अन्य आयुधों को नष्ट करने में सक्षम है। लड़ाकू हेलीकॉप्टर अधिकतम 288 किमी प्रति घंटे की गति से उड़ सकता है। इसका कॉम्‍बैट रेडियस यानी लड़ने का दायरा 500 किमी है। यह 21,000 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।

टॅग्स :Defenseइंडियन एयर फोर्सराजनाथ सिंहहेलीकॉप्टरhelicopter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?