लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: 13 साल की लड़की पेंटिंग लिए पीएम मोदी को दे रही थी आवाज, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाकर्मी को इशारा कर ऐसे मंगवाई फोटो

By आजाद खान | Updated: November 20, 2022 14:32 IST

वीडियो में देखा गया है कि पीएम मोदी सुरक्षाकर्मी को इशारा कर लड़की से पेंटिंग लेने की बात कहते है। ऐसे में पीएम द्वारा पेंटिंग मंगवाने को लेकर लड़की काफी खुश है और वे इसे गौरव की बात बता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के गुजराज दौरे वाला एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में पीएम मोदी को एक 13 साल की लड़की की पेंटिंग सुरक्षाकर्मी से इशारा कर मंगवाते हुए देखा गया है। पीएम द्वारा पेंटिंग स्वीकार करने पर लड़की काफी खुश है और वह इस गौरव की बात मान रही है।

गुजरात चुनाव: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी को भीड़ से एक लड़की द्वारा बनाई गई पेंटिंग लेने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह दिख रहा है कि पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक लड़की हाथ में पेंटिंग लिए हुए पीएम को आवाज दे रही है। 

तभी पीएम ने सुरक्षाकर्मी को आवाज दी और कहा की लड़की से पेंटिंग ले कर आओ। इस घटना पर बोलते हुए लड़की ने कहा है कि पीएम द्वारा उसकी पेंटिंग लेने पर उसे बहुत खुशी हुई है और यह सम्मान की बात है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे पर वलसाड में रैली करने के बाद वापी में रोड शो कर रहे है। इस दौरान दोनों तरह लोगों की भीड़ लगी हुई थी और सड़क से पीएम मोदी का काफिला जा रहा था। ऐसे में अपनी कार के गेट पर खड़े होकर पीएम जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। 

इस बीच यह देखने को मिला कि भीड़ से एक 13 साल की लड़की पेंटिंग लिए हुए पीएम को आवाज दे रही है, लेकिन भीड़ और बज रहे गाने और ढ़ोल के कारण उसकी आवाज पीएम तक नहीं पहुंच रही थी। ऐसे में लड़की द्वारा बार-बार आवाज लगाने पर जब उसकी आवाज पीएम तक नहीं पहुंची तो उसने पेंटिंग को ही हिलाना शुरू कर दिया। 

पीएम मोदी ने ऐसे मंगवाई पेंटिंग

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि लड़की द्वारा बार-बार आवाज देने और पेंटिंग को हिलाने से पीएम मोदी की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उनके पास से चल रहे एक सुरक्षाकर्मी को छूआ और लड़की के तरह इशारा करक कहा कि पेंटिंग वापल ले आओ। 

इसके बाद सुरक्षाकर्मी वहां लड़की के पास जाता है और उससे पेंटिंग लेकर पीएम के काफिले के पास चला जाता है। ऐसे में इस घटना पर बात करते हुए वापी की रहने वाली अमी भाटू ने कहा पीएम ने उसकी पेंटिंग को स्वीकार किया, इससे वह बहुत खुश है और यह उसके लिए एक गौरव की बात है। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील