लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी: जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 लोगों की मौत, 34 की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 28, 2019 20:54 IST

Open in App
ठळक मुद्दे मारे गये लोगों के परिजन को दो—दो लाख रुपये की सहायता का एलान किया है।र इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, नौ आबकारी कर्मियों और दो पुलिस अधिकारियों को निलम्बित कर दिया गया है।

बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई तथा 39 अन्य बीमार हो गये। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव और उसके आसपास के इलाकों के कई लोगों ने सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात शराब पी थी । उन्होंने बताया कि शराब का सेवन करने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। अधिकारी ने बताया कि उनमें से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों में चार एक ही परिवार के हैं। किंग जार्ज मेडिकल कालेज ट्रामा सेंटर के प्रभारी डा संदीप तिवारी ने मंगलवार शाम को 'भाषा' को बताया कि ट्रामा सेंटर में बाराबंकी से आये एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

तिवारी ने बताया कि मरने वाले का नाम रामस्वरूप :50: है और वह शराब पीने से बीमार पड़ा था और बाराबंकी से यहां आया था । उन्होंने बताया कि शराब पी कर बीमार हुए 34 लोग ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं जिसमें से तीन की हालत गंभीर है । बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शराब पीने से बीमार 39 को ट्रामा सेंटर और विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है जिसमें से 34 लोग ट्रामा सेंटर में हैं । साहनी ने बताया कि मृतकों में विनय प्रताप उर्फ राजू सिंह :30:, राजेश :35:,रमेश कुमार:35:,सोनू: 25:मुकेश: 28: छोटेलाल:60:, सूर्य बक्श,राजेन्द्र वर्मा,शिवकुमार:38:, महेंद्र, राम सहारे :20:तथा महेश सिंह 45: शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मारे गये लोगों के परिजन को दो—दो लाख रुपये की सहायता का एलान किया है और इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, नौ आबकारी कर्मियों और दो पुलिस अधिकारियों को निलम्बित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लखनऊ में बताया कि प्रकरण की जांच के लिये अयोध्या के मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और आबकारी विभाग के आयुक्त की टीम बनायी गयी है, जो विभिन्न पहलुओं की जांच करके 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट देगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिये गठित उच्च स्तरीय टीम अन्य पहलुओं के अलावा इस बात की भी जांच करेगी कि कहीं इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी हापुड़ और आजमगढ़ में हुई ऐसी घटनाओं में राजनीतिक साजिश सामने आयी है, लिहाजा जांच के दायरे में इस बिंदु को भी लाया गया है। सिंह ने कहा कि इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी शिव नारायण दुबे, हलक़ा आबकारी निरीक्षक राम तीरथ मौर्य, तीन आबकारी हेड कांस्टेबल और पांच सिपाहियों के साथ—साथ रामनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन गौतम और थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को भी निलम्बित कर दिया गया है। इस बीच, प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है क्योंकि जिस शराब को पीने से लोगों की मौत हुई वह आबकारी विभाग के पंजीकृत विक्रेता के यहां से ली गई थी और उसमें संभवतः पहले से मिलावट की गई थी। उन्होने बताया आबकारी विभाग समय-समय पर पंजीकृत विक्रेताओं के यहां जांच करवाता रहता है ताकि शराब में किसी भी तरह की मिलावट ना होने पाए और ऐसे में यह मामला बेहद गंभीर है। सिंह ने कहा कि इस मामले के दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो