लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना के 1233 नए मामले आए सामने और 34 लोगों की हुई मौत, अब तक हो चुके हैं 16758 लोग संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 6, 2020 20:25 IST

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 1233 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 16758 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से 34 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 651 पहुंच गया।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मुंबई प्रभावित है और यहां 10 हजार के करीब मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में बुधवार को 1233 कोविड-19 नए मामले सामने आए, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16758 हो गई और अब तक राज्य में 651 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया, "महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस से 34 मौतें दर्ज की गई और कोविड-19 के 1233 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 16,758 हो गई है और मौत का आंकड़ा 651 पहुंच गया है।"

धारावी में 733 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मुंबई प्रभावित है और यहां 10 हजार के करीब मामले सामने आ चुके हैं। मुंबई के धारावी में बुधवार को 68 नए मामले सामने आए हैं और 1 शख्स की मौत हुई है। इलाके में अब तक कोरोना वायरस के कुल 733 केस सामने आ चुके हैं और अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

देशभर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 50 हजार लोग

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 49391 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1694 लोगों की मौत हो चुकी है और 14182 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भारत में 33514 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?