लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 121 नये मामले

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:17 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,165 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 257 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसंग जम्पा के मुताबिक,, संक्रमण के नये मामलों में राजधानी परिसर क्षेत्र में सर्वाधिक 34 नये मरीज मिले। इसके बाद वेस्ट कामेंग में 28, लोअर सुबनसिरी में नौ, अपर सुबनसिरी में सात और तवांग में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आए। डॉ जम्पा के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,382 हो गयी है। राज्य में अब तक कुल 50,526 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.86 प्रतिशत हो गयी है जबकि संक्रमण की दर 2.74 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 9,28,453 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 85 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक

भारतअरुणाचल में कोविड-19 के 54 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो